विशेष

जिंदगी

       जिंदगी जिंदगी फूल- सी है, कुदरत की गोद में खिलती है, मुस्कराती है, खुशबू से फिजा को महकाती है, और एक दिन बिखरकर, बसुन्धरा की ग...

बूझो तो जानें (पहेलियाँ)

बच्चों के लिए पहेलियाँ 
आदि कटे मल बन जाता , मध्य कटे तो कल। 
अंत कटे तो कम हो जाता , वह पैदा होता जल।
आँखों में चश्मा प्यारा ,कमर बँधी लंगोटी। 
देश का पिता कहलाए , बूझ पहेली छोटी।
सरिता में सरिता हूँ ,पावन है मेरा पानी। 
भगीरथ लाया मुझको , नतमस्तक होते ज्ञानी। 
तीन अक्षर का मेरा नाम , उल्टा सीधा एक समान। 
कीचड़ में पैदा होता  , मैं हूँ एक फूल।
शीत की लहरें रोके , हिम खण्डों की चोटें सहता। 
राष्ट्र का सजग प्रहरी मैं , वतन की रक्षा करता।
दूषित पवन को शुध्द बनाए ,उपजाऊ होती बंजर धरती। 
मेघ दोस्ती का हाथ बढ़ाएँ ,हमसे सजती अपनी धरती।
परिंदों -सा रूप सलोना ,नभ पथ गामी हूँ। 
अल्प समय में सैर कराता , वाहनों का स्वामी हूँ।
खंभो - सा पैरों वाला ,सूपे -सी जिसकी कान। 
नन्हीं-नन्ही नयनों वाला , जल्दी करो बयान।
मनु से जुड़ इज्जत बनता , चमक बना जुड़ सोना। 
कोई मुझको पय कहता , कौन हूँ? कहो ना।
10 
भिनसारे उठ वह हमें जगाता। 
मनुष्य नहीं वह विहग कहाता।
11 
रूप -रंग से है काली , लेकिन उसकी मीठी तान। 
बसंत का सन्देश सुनाती , मतवाली करती उसकी तान।
12 
बिन मुँह का मैं फिर भी खाता हूँ , क्या है मेरा नाऊँ। 
अवसर मिलते ही , मैं लोहे को खाऊँ।
13 
विष्णु की चरणों से निकली,शंकर जटा समानी। 
कलयुग की पाप मोचनी , धरा में दौड़ी आई।
14 
अमावस्या को होती छुट्टी , पूनम को करता काम। 
खरगोश का स्वामी मैं , बताओ मेरा क्या है नाम।
15 
मैं हूँ एक मंदिर , सन्डे को होता पट बंद। 
आखर मन्त्र सिखाया जाता , यहाँ नहीं कोई संत।
16 
उसके दर्शन से ही , विकसे सकल सरोज। 
जग होता जगमग ,कण-कण में होता ओज।
17 
अपने जीवन में जो मुझे मित्र बनाते। 
वे ही ज्ञान,आनंद और उन्नति कर पाते।
18 
इस युग में है इक बिन जीव का हरकारा। 
खबरें लाता ले जाता पल भर में बेचारा।
19 
मृदा की कच्ची काया , आंव-अनल में सेक जाए। 
लोहित बरन एक मुख धारी , सबकी प्यास बुझाए।
20 
खा के अंगारे घिसट-घिसट कर चलता हूँ। 
पल भर में कपड़ों की सलवटें हरता हूँ।
21 
देव लोक की अनुपम भेंट , वह है हमारी माता। 
क्षीर-सुधा की दात्री एक ,है वह कौन , बूझो भ्राता।
22 
नब्ज पकड़ वह पता लगाता ,दवा दे वह रोग भगाता। 
बूझो-बूझो वह कौन है भ्राता।

पहेली के उत्तर 
1. कमल 2. महात्मा गाँधी 3. गंगा नदी 4. जलज 5. हिमालय पर्वत 
6. वृक्ष 7. वायुयान 8. हाथी 9. पानी 10. मुर्गा 11. कोयल 12. जंग 
13. गंगा नदी 14. चंद्र 15. विद्यालय 16. सूर्य 17. पुस्तक 18. दूर संचार 
19. घड़ा 20. लोहा (इस्त्री ) 21. गाय 22. वैद्य 





No comments:

Post a Comment