विशेष

जिंदगी

       जिंदगी जिंदगी फूल- सी है, कुदरत की गोद में खिलती है, मुस्कराती है, खुशबू से फिजा को महकाती है, और एक दिन बिखरकर, बसुन्धरा की ग...

Wednesday, November 14, 2012

भारत की शान

भारत की शान और आन 

किसान हो या जवान


दोनों हैं भारत की शान


किसान करे मेहनत खेतों पर


और धरती का रूप सवारे ,


जवान करता चौकसी सीमा पर


दुश्मन को ललकारे ,


श्वेद किसान का लहू जवान का ,


जब मिलते होता नव राष्ट्र निर्माण |


किसान हो या जवान


दोनों हैं भारत की शान ॥ १ ॥ 


किसान का सम्मान


राष्ट्र का मान,


जवान का सम्मान


राष्ट्र की आन ,


जिस देश में हो इनका सम्मान


वही देश बनता महान ॥ २ ॥ 


No comments:

Post a Comment