विशेष

जिंदगी

       जिंदगी जिंदगी फूल- सी है, कुदरत की गोद में खिलती है, मुस्कराती है, खुशबू से फिजा को महकाती है, और एक दिन बिखरकर, बसुन्धरा की ग...

Saturday, March 7, 2015

पानी कब और कितना पिएँ

🌼 पानी कब और कितना पिएँ-
इसके संबंध में आधुनिक विज्ञान और आयुर्वेद में अलग-अलग मत हैं। लेकिन एक बात में दोनोँ के मत समान हैं। वह है- पानी पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए।
गुर्दे की बीमारी से पीड़ित लोग चिकित्सक की सलाह से पानी का सेवन करें।
आइए जानें पानी किसे कितना और कब पीना चाहिए।
👉 सुबह बासी मुँह 2 से 3 गिलास गुन -गुना पानी पिएँ।
इससे कब्ज दूर होता है। पेट अच्छी तरह से साफ होता है। मल का निष्कासन ठीक होता है।
👉  भोजन के  एक से आधे घंटे पूर्व एक से आधा गिलास पानी पिएँ। इससे भूख अच्छी लगती है। पाचन क्रिया अच्छी रहती है।
👉 भोजन के एक घंटे बाद 1 से 2 गिलास पानी पिएँ। भोजन करते समय आवश्यकता होने पर ही कुछ घूँट पानी पिएँ। इससे भोजन ठीक तरह से पचता है।
👉 सोने के पूर्व एक से आधा गिलास पानी पिएँ। इससे हार्ट से सम्बंधित बीमारी से बच सकते हैं।
👉 रात में जब नींद खुलती है और पानी पीने की इच्छा होती है तो गुनगुना पानी पिएँ।
।👉 दिन में इच्छानुकूल पानी पिएँ।
👉 फ्रिज का या बहुत शीतल पानी न पिएँ।
यदि उपरोक्त विधि अनुसार पानी पीते हैं तो हम स्वस्थ रहते हैं।

No comments:

Post a Comment